जोधपुर: दुकानों पर बालश्रम कराने पर दो संचालकों पर केस दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: दुकानों पर बालश्रम कराने पर दो संचालकों पर केस दर्ज। शहर के प्रतापनगर सदर और बोरानाडा क्षेत्र में दो दुकानों पर बाल मजदूरी करवाने पर संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अलग अलग दुकानों से बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया है। जेजे एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ है।
प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार एसआई देवाराम को सूचना मिली कि पांचवीं रोड पर गोटिया की दुकान पर बच्चे से मजदूरी करवाई जा रही है। इस पर वे दुकान पर पहुंचे और एक बालक को बालश्रम से मुक्त कराया। दुकानदार अयूब खां के खिलाफ जेजे एक्ट में के स दर्ज किया गया है।
जोधपुर: घर में घुसकर चोरी का आरोप नामजद रिपोर्ट दर्ज
इसी तरह बोरानाडा थाने के एएसआई दमाराम ने पाल शिल्प ग्राम में चामुण्डा बिल्डिंग में एक दुकान पर रेड दी। वहां एक बालश्रमिक को मुक्त करवाया गया। दुकानदार कृष्ण लीला नगर बोरानाडा निवासी चंद्र कुमार मेघवाल के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

