जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर गुरुवार से 110 दिन आंशिक रद्द
ट्रेन जोधपुर से 22 जनवरी और बिलाड़ा से 23 जनवरी से आंशिक रद्द
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर गुरुवार से 110 दिन आंशिक रद्द। सुगम रेल संचालन के लिए रेल पटरियों के रखरखाव, मरम्मत एवं विभिन्न तकनीकी कार्यों के कारण जोधपुर-बिलाड़ा-जोधपुर पैसेंजर आगामी 110 दिनों तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि पीपाड़ रोड-बिलाड़ा रेलखंड पर ट्रैक लिफ्टिंग,नए रेलवे ओवरब्रिज तथा अंडरपास निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
ऊर्जा संरक्षण में जोधपुर रेल मंडल को तीन राज्य स्तरीय पुरस्कार
उन्होंने बताया कि उक्त रेलखंड पर 22 जनवरी से 11 मई तक कुल 110 दिनों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप ट्रेन संख्या 54825 जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर 22 जनवरी से 11 मई तक पीपाड़ रोड-बिलाड़ा स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54826 बिलाड़ा-जोधपुर पैसेंजर 23 जनवरी से 12 मई तक बिलाड़ा- पीपाड़ रोड स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस अवधि में दोनों ट्रेनों का संचालन केवल जोधपुर से पीपाड़ रोड स्टेशनों के बीच ही किया जाएगा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

