जोधपुर: 63.47 किलो अवैध डोडा पोस्त और 485 ग्राम अफीम बरामद

  • दो कारें जब्त
  • एस्कार्ट करने वाले सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
  • कार के बारे में चल रही पड़ताल

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: 63.47 किलो अवैध डोडा पोस्त और 485 ग्राम अफीम बरामद।शहर की करवड़ पुलिस ने सांयकालीन गश्त में गंगाणी के पास में खेत में एक कार से 63.47 किलो डोडा पोस्त और 485 ग्राम अफीम बरामद किया। एक अभियुक्त को पकड़ा गया। एक अन्य कार जो एस्कार्ट कर रही थी उसे भी पकड़ा गया और उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त कारों के संबंध में पुलिस पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें – रेल मदद एप पर उत्तर पश्चिम रेलवे शिकायतों का समाधान 25 मिनट में

करवड़ थानाधिकारी लेखराज सिहाग बुधवार को सांयकालीन गश्त पर थे। तब डीएसटी प्रभारी एसआई पिंटू कुमार को सूचना मिली कि तब गंगाणी सरहद में एक संदिग्ध कार खेत में पकड़ा गया। कार में तलाशी लिए जाने पर उसमें 63.47 किलो अवैध डोडा पोस्त और 485 ग्राम अफीम मिली। इस पर पुलिस ने कार के साथ आरोपी मतोड़ा का अर्जुनराम गर्ग पुत्र शंकर गर्ग को गिरफ्तार किया।

इनोवा कार से एस्कार्ट करते दो आरोपियों फलोदी जिले के मतोड़ा निवासी जगदीश पुत्र मोहनराम गर्ग, गंगाणी करवड़ का गोपी किशन पुत्र जितेंद्र गर्ग को पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed