जोधपुर: 108 डिटेन 28 गिरफ्तार 19 पर दर्ज हुई एफआईआर

  • उम्मेद सागर बांध पथराव मामला
  • एफआईआर में एक महिला भी नामजद
  • राजीव गांधी नगर थानाधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
  • दर्ज रिपोर्ट पर दो गिरफ्तार
  • दो मीडिया कर्मियों ने भी दी रिपोर्ट

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: 108 डिटेन 28 गिरफ्तार 19 पर दर्ज हुई एफआईआर। शहर के उम्मेद सागर बांध कैंचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के समय सोमवार की सुबह हुई पत्थरबाजी में पुलिस ने देर रात तक 108 लोगों को डिटेन कर 28 लोगों को शांतिभंग में पकड़ा है।19 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है,जिसमें एक महिला को भी नामजद किया गया है।
गिरफ्तारियां और एफआईआर में और भी नामजद किए जा सकते हैं।

गिरफ्तार लोगों को आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी सुरेश पोटलिया की तरफ से थाने में 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। जिसमें ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से मारपीट,वाहनों में तोडफ़ोड़ और पत्थरबाजी को लेकर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है,जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर 
पुलिस द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में उम्मेद सागर बांध के आस पास रहने वाले जब्बार,आमदीन,तौफिक, इमरान भाई,वकील,अमान अली, अरबाज,राकेश बेलदार,समीर, अशफाक,अयान तेली,मो.फरीद, आमदीन,मेहताब,मोबिना उर्फ मैडम,सिकंदर को नामजद किया गया है। पुलिस ने दर्ज प्रकरण में दो लोगों की गिरफ्तारी की है। जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दो मीडिया कर्मियों ने भी दी रिपोर्ट 
जोधपुर मीडिया से जुड़े दो कैमरा मैन अरूण हर्ष ने अपने साथ हुई मारपीट,मोबाइल तोड़ने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। समीर खां ने भी कैमरे को नुकसान पहुंचाए जाने के संबंध में रिपोर्ट दी। उनके फ्रैक्चर होना बताया गया है। घटनाक्रम में अब तक तीन मामले दर्ज कराए गए हैं।

28 में तीन महिलाएं शामिल 
गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी को शांतिभंग की धारा पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में अफजल और मो.फरीद को गिरफ्तार किया गया है,इन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर की वीडियोग्राफी टीम बनी चैंपियन

यह है मामला 
सोमवार को नगर निगम,पीएचईडी और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर उम्मेद सागर बांध कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था। तब दस बजे के आस पास कई लोगों ने विरोध जताया और कार्रवाई में लगे कार्मिकों पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे एक दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए और मीडिया कर्मियों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा निगम की जेसीबी और पुलिस की कार के कांच तक फोड़ दिए गए थे। बाद में पुलिस ने असामाजिक तत्वों की धरपकड़ का अभियान चलाते हुए घरों में घुसकर देर रात तक 108 लोगों को डिटेन करते हुए 28 को शांति भंग में हिरासत में लिया है। जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026