Doordrishti News Logo

जोधपुर: परिवार को हज यात्रा करवाने के नाम पर ऐंठे 1.58 लाख

  • न तो हज यात्रा कराई और न ही पूरी रकम वापिस लौटाई

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: परिवार को हज यात्रा करवाने के नाम पर ऐंठे 1.58 लाख। शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में दस दुकान के पीछे एक व्यक्ति ने परिवार के तीन सदस्यों को हज यात्रा करवाने के नाम पर रुपए ऐंठ लिए। मगर वह हज यात्रा नहीं करवा सका। रुपए वापिस मांगे जाने पर कुछ रुपए लौटाए,मगर बाकी रकम लौटाने से मना कर दिया। पीडि़त ने देवनगर थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है।

देवनगर पुलिस ने बताया कि शांतिप्रिय नगर पाल लिंक रोड निवासी कबीर अहमद पुत्र अब्दुल अजीज ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह दस दुकान के पीछे चौपासनी रोड पर अब्दुल मजीद नाम के शख्स से मिला था। अब्दुल मजीद ने कहा कि वह हज यात्रा करवा सकता है। इस पर परिवादी कबीर अहमद ने खुद की,पत्नी और बेटी की हज यात्रा के बारे में बात की थी। 31 जनवरी 25 से 2 फरवरी 25 तक हज यात्रा कराने के नाम पर उससे 1.58 लाख रुपए लिए गए। मगर परिवादी के न तो टिकट बन पाया और न ही अन्य दस्तावेज समय पर पूर्ण हो पाए। हज यात्रा का समय भी निकल गया।

आरोपी अब्दुल मजीद से जब रुपयों का वापिस तकाजा किया गया तो उसने कुछ रुपए लौटाए मगर शेष रकम वापिस नहीं दी। देवनगर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच चल रही है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026