Doordrishti News Logo

दस लाख के आभूषण दस तोला सोना और पाव भर चांदी चोरी

– गर्मी में कूलर आवाज में पता नहीं लगा चोर घुसा है

जोधपुर(डीडीन्यूज),दस लाख के आभूषण दस तोला सोना और पाव भर चांदी चोरी। शहर के निकट मथानिया के गगाड़ी गांव में ताज नगर स्थित एक मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग घर पर ही थे। भीषण गर्मी के बीच कूलर की आवाज का चोरों ने फायदा उठाकर वहां से दस तोला सोना और पाव भर चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जब घर में जाग हुई तो अलमारी बक्से खाली मिले और सामान बिखरा दिखाई दिया। पीडि़त ने मथानिया थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है।

शहर के निचले इलाके पानी से लबरेज,आंधी ने उखाड़े कई पेड़पौधे

मथानिया पुलिस ने बताया कि गगाड़ी के ताजनगर में रहने वाले पृथ्वीराज पुत्र भूराराम जाखड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 3-4 मई की रात को वह परिवार सहित घर पर ही था। सभी लोग अपने-अपने कमरे सो हुए थे और कूलर आदि चल रहे थे। सुबह उठने पर पता लगा कि एक कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे पड़े हैं।

चोर घर से दस तोला सोना जिसमें सोने की आड,टूसी,कानों के टॉप्स,अंगुठियां आदि ले गए। चांदी की पायजेब जोडिय़ां,पायलें,कड़े आदि तकरीबन पाव भर चांदी के आभूषण चुरा ले गए। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। बताया गया कि कूलर की आवाज में चोर कब घर में घुसा इसका पता नहीं चल पाया।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed