Doordrishti News Logo

ढाई लाख की नगदी के साथ जेवरात चोरी

निजी फर्म से सेवानिवृत कार्मिक के सूने मकान में चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ढाई लाख की नगदी के साथ जेवरात चोरी। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र मारवाड़ नगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग जयपुर थे और घर सप्ताह भर से सूना था। शुक्रवार को यहां पहुंचे तब चोरी का पता लगा। इस बारे में महामंदिर थाने मेें रिपोर्ट दी गई।

मैरिज गार्डन के रूम से सोने का नेकलेस चोरी

पुलिस ने बताया कि मारवाड़ नगर महामंदिर निवासी महिम पुत्र छगनलाल कच्छवाह जेके सीमेंट फर्म से सेवानिवृत हैं। वे सप्ताह भर पहले अपनी माताजी से मिलने के लिए परिवार सहित जयपुर गए थे। शुक्रवार को वापिस लौटे। तब यहां आने पर चोरी का पता लगा। अज्ञात चोरों ने अलमारी बक्सों के ताले तोड़ कर सोने- चांदी के आभूषण के साथ 2.50 लाख की नगदी चुरा ले गए। घटना के संबंध में एएसआई सुरेशचंद्र जांच कर रहे हैं।

Related posts: