Doordrishti News Logo

घर खुला पाकर युवती अंदर घुसी लाखों के जेवरात लेकर चंपत

  • फुटेज में नजर आई संदिग्ध युवती पुलिस जांच में जुटी
  • एमओबी पहुंची

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर खुला पाकर युवती अंदर घुसी लाखों के जेवरात लेकर चंपत। शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र सुभाष कॉलोनी में एक घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। वक्त घटना घर खुला था और एक युवती अंदर आकर चोरी कर गई। अलमारी में रखे लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर गई। आज दोपहर बाद मौका स्थल पर एमओबी वहां पहुंची और पड़ताल आरंभ की गई। मामला शुक्रवार को दर्ज कराया गया।

भगत की कोठी थाने के एएसआई रामनारायण ने बताया कि सुभाष कॉलोनी गली नंबर 9 निवासी जायना देवी पत्नी माणकलाल प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह अपने पति के साथ 17 फरवरी को उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शनार्थ गई थी। घर में उसका बेटा मौजूद था। 19 फरवरी की सुबह पौने दस बजे के आस पास बेटा ऊपरी रूम के बाथरूम में नहाने चला गया। बाद में नीचे आया तो अलमारी खुली पाई गई और उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात गायब मिले।

ढाई लाख की नगदी के साथ जेवरात चोरी

सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक युवती उस दौरान घर को खुला पाकर दाखिल हुई थी। घर से मंगल सूत्र,कानों की टॉप्स जोड़ी-लूंग जोडिय़ां,बाळियां,चांदी के पायलें सिक्के आदि सामान चोरी हो गया। एएसआई रामनारायण ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। एमओबी को भी बुलाया गया है। जो अब पड़ताल करने में जुटी है।

Related posts:

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

July 16, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026