अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल
कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति देशहित के विरुद्ध
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल। भारतीय जनता पार्टी, जोधपुर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कांग्रेस पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाले कृत्यों की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जब संपूर्ण विश्व भारत की बढ़ती आर्थिक,तकनीकी और कूटनीतिक शक्ति को स्वीकार कर रहा है,उस समय कांग्रेस द्वारा नकारात्मक और अवरोधात्मक राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभरा है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट जैसे भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 100 से अधिक देशों की भागीदारी,अनेक राष्ट्राध्यक्षों,नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों तथा विश्व की अग्रणी कंपनियों के सीईओ की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल सहभागी राष्ट्र नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बन चुका है।
उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर पर अव्यवस्था फैलाना,विरोध के नाम पर कार्यक्रम की गरिमा भंग करना और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के समक्ष देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास करना,किसी भी प्रकार से लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। यह कृत्य न केवल आयोजन का अपमान है,बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ है।
पालीवाल ने आरोप लगाया कि यह समूचा घटनाक्रम पूर्व नियोजित प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब-जब देश को वैश्विक मंच पर सम्मान और सराहना मिलती है, तब-तब वह निराधार आरोपों,भ्रम फैलाने और अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास करती है। चाहे वह जी-20 शिखर सम्मेलन हो,सशस्त्र बलों की वीरतापूर्ण कार्रवाइयाँ हों, या भारत की अंतरिक्ष एवं डिजिटल उपलब्धियाँ कांग्रेस ने सदैव सकारात्मक पहल का विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी स्थान की ओर बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया,स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने भारत की छवि को एक सक्षम,नवोन्मेषी और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर,हरित ऊर्जा और रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में देश की उपलब्धियों को कमतर आंकना या अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्यवधान उत्पन्न करना, राजनीतिक संकीर्णता का परिचायक है।
जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानती है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हो सकते हैं,परंतु राष्ट्रीय सम्मान और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा से समझौता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। देशहित के प्रश्न पर समस्त राजनीतिक दलों को एकजुट होकर सकारात्मक संदेश देना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों,भारत की वैश्विक सफलता और विकास यात्रा की सच्ची जानकारी पहुँचाएँ। भ्रामक प्रचार और नकारात्मक राजनीति का तथ्यों के आधार पर सशक्त उत्तर दें। पालीवाल ने कहा कि भारत की प्रगति को रोकने का हर प्रयास लोकतांत्रिक तरीके से विफल किया जाएगा और देश निरंतर विकास, नवाचार एवं वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।

Related posts:

महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती पर लगाया निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 15, 2026

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026