जेल में ड्यूटी पर पहुंचा प्रहरी खुद जर्दें की पुड़ियों के साथ पकड़ा गया

  • कुछ फाड़ दी
  • केस दर्ज
  • निलंबित किया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल में ड्यूटी पर पहुंचा प्रहरी खुद जर्दें की पुड़ियों के साथ पकड़ा गया।जोधपुर केंद्रीय कारागार में 20 फरवरी की रात ड्यूटी पर पहुंचा जेल प्रहरी खुद निषिद्ध सामग्री जर्दे की पुडिय़ों के साथ पकड़ा गया। तलाशी में कमर पर बंधी पॉलिथीन की थैली से पुडिय़ां मिली। मगर वह कुछ पुडिय़ों को फाड़ दिया गया।
इस बारे में उसके खिलाफ महिला जेल प्रहरी ने रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी है। जेल प्रबंधन ने मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया।

रातानाडा पुलिस के अनुसार जोधपुर केंद्रीय कारागार की महिला जेल प्रहरी किरण की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 20 फरवरी की देर रात जेल में प्रहरियों की ड्यूटी ज्वाइंन में शिफ्ट बदलने पर जेल प्रहरी मुकेश कुमार पहुंचा था। मैन गेट पर जब आरएसी के एक जवान ने उसकी तलाशी तब कमर पर बंधी संदिग्ध वस्तु नजर आई।

एम्स अस्पताल के सामने कार से जेवरात नगदी चोरी

इस पर कमर पर अंडरगारमेंट से चार पॉलिथीन की थैलियां मिली। जिसमें जर्दा भरा था। बाहर निकाले जाने पर मुकेश ने कुछ थैली फाड़ डाली जो बिखर गई। शेष जर्दा को जब्त किया गया। महिला जेल प्रहरी की रिपोर्ट की रातानाडा पुलिस ने केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित करने आदेश जारी हुए है।
रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि केस दर्ज हुआ है। इस बारे में अब जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

Related posts:

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026