Doordrishti News Logo

घर से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी

घरवाले पारिवारिक कार्य से गांव गए थे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी। शहर के निकट बनाड़ स्थित सारण नगर शिव विहार में एक बंद मकान में चोरी हो गई। वक्त घटना परिवार के लोग किसी कार्यवश गांव गए थे। वापस लौटे तब चोरी का पता लगा। पीडि़त परिवार के मुखिया ने बनाड़ थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है।मामले में जांच एएसआई बींजाराम की तरफ से की जा रही है।

बीमा कंपनी का दस्तावेज के अभाव में दावा खारिज किया जाना अनुचित

पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के जायल तहसील स्थित नोखा जोधा हाल शिव विहार, सारण नगर निवासी नरेन्द्र जाखड़ पुत्र मांगीलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका घर 30 अप्रैल से 6 मई के बीच सूना था और वह अपने गांव नोखा जोधा, जायल (नागौर) गया था। इस बीच अज्ञात चोरों उसके घर का ताला तोडक़र अंदर घुस गए और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी पार कर ले गए। चोरों ने घर से करीब दो तोले का मंगलसूत्र, एक तोला की सोने की चेन,दो सिल्वर चेन,दो पायजेब,50 ग्राम का चांदी का सिक्का,सात चांदी की अंगुठियां तथा 21 हजार रुपए नकदी चुरा ले गए। घटना को लेकर पुलिस की तरफ से अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related posts:

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026