पेड़ से टकराई जीप, एक युवक की मौत

जोधपुर, जिले के नौसर क्षेत्र में धांधलों की ढाणी में रविवार की देर रात जीप सवार युवक ने गाय से बचने का प्रयास किया। उसकी जीप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए इस युवक को बाप अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत बता दी गई। पुलिस ने आज सुबह कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। बाप थाना पुलिस ने बताया कि उम्मेद सिंह अपने साथी करण सिंह के साथ जीप में सवार होकर नौसर से पल्ली की तरफ जा रहा था। धांधलों की ढाणी के निकट सडक़ पर अचानक गाय सामने आ गई। चालक ने तेज रफ्तार से चल रही जीप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा। जीप सड़क़ किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। जीप में सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाद में क्षेत्र के लोगों ने वहां पहुंच कर दोनों को बाहर निकाला तब तक करण सिंह की मौत हो चुकी थी। बाद में ग्रामीणों ने चालक उम्मेद सिंह को लोहावट अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Similar Posts