जेडीए ने चौपासनी जागीर में बिना स्वीकृति के चल रहे अवैध निर्माण बंद करवाए
जोधपुर,जेडीए आयुक्त अवधेष मीणा के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा निरन्तर अवैध एवं अनाधिकृत निर्माणों,अतिक्रमणों,पार्किंग के इतर निर्मित बहुमंजिला इमारतों,सड़क के अतिक्रमणों पर कार्यवाही की जा रही है। रविवार को ग्राम चैपासनी जागीर खसरा संख्या 111 वैष्णव नगर भूखण्ड़ संख्या 142 में बिना स्वीकृति के चल रहे निर्माण कार्य को बंद करवाया गया।अप्रार्थी को किसी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए भूखण्ड़ संबंधी दस्तावेज जेडीए कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु पाबंद किया गया। कार्यवाही के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक पश्चिम दयाल सिंह राजपुरोहित,पटवारी नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

