जेडीए ने चौखा में हटाए अतिक्रमण
जोधपुर, जेडीए आयुक्त अवधेश मीणा के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को ग्राम चौखा संख्या 753 में सड़क में किए गए अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाया गया।

जेडीए सचिव जयनारायण मीणा के निर्देशानुसार प्रर्वतन अधिकारी पश्चिम अमरसिंह रतनू के निर्देशन में ग्राम चौखा के खसरा संख्या 753 के सामने मुख्य बाईपास रोड का मौका निरीक्षण किया गया। ग्राम चौखा के खसरा संख्या 753 के सामने मुख्य बाईपास रोड पर केबिन व बल्लियां खड़ी कर छपरा लगाकर तथा शौचालय बनाकर किए गए अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर हटाया गया। कार्यवाही के दौरान पटवारी पश्चिम किशोरसिंह, अमृतलाल गुजर, प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

