Doordrishti News Logo

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर का 24 वां स्थापना दिवस 12 अगस्त को

जोधपुर,जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर का 24 वां स्थापना दिवस 12 अगस्त को।जैसलमेर पुष्करणा समाज समिति जोधपुर 12 अगस्त को जोधपुर शहर में अपना 24 वां स्थापना दिवस मनायेगा। सह सचिव अनिल गोपा ने बताया कि अध्यक्ष डी के व्यास की अध्यक्षता में समिति की कार्यकारणी सभा रविवार को आयोजित की गई जिसमें स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया जायेगा। जिसमें उच्चतम शिक्षा प्राप्त को दो स्वर्ण मण्डित पदक पूर्व अध्यक्ष स्व.बीएम व्यास एवं कार्यकारी सदस्य स्व रमेश पुरोहित श्रीपत की स्मृति में व तीन रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके लिये 31जुलाई तक अंक तालिका आमन्त्रित की गयी है।

यह भी पढ़ें- तस्कर स्कार्पियो को छोड़कर भागा स्कार्पियो में मिला 392 किलो अवैध डोडा पोस्त

हर वर्ष की भांति जोधपुर शहर में पुष्करणा न्यात की सेवा करने वाले एक समाज सेवी का भी अभिनन्दन किया जायेगा। वर्ष 2022 में न्यात सेवाधारी नवीन पुरोहित एवं समाज में वैदिक संस्कार सिचन करने वाले अग्निहोत्री नारायण व्यास एवं उनके सहयोगियों का सम्मानित किया गया था। 12 अगस्त को ही खेलकूद एवं आमोद प्रमोद के लिये महिलाओं व बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन श्रावण उत्सव के रुप में किया जायेगा जिसमें म्यूजिकल चैयर्स,चम्मच निम्बू रेस,जलेबी रेस, सुलेख लेखन,केरम प्रतियोगिता के साथ पुरुषों में कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण के साथ प्रभुलक्ष्मीनाथ की प्रसादी का भी आयोजन होगा। कार्य कारणी बैठक में अध्यक्ष डीके व्यास के साथ सुरेश केवलिया,अनिल गोपा,श्याम सुन्दर बिस्सा,राम कुमार आचार्य,चन्द्र शेखर व्यास सत्यदेव व्यास,नरेन्द्र बट्टू एवं सुरेश कुमार व्यास उपस्थित थे।

न्यूज़ एप यहां से इन्स्टॉल कीजिए  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: