Doordrishti News Logo

एएनएम भंवरी केस

जोधपुर, जिले के बहुचर्चित भंवरी केस में जोधपुर जेल में बंद परसराम विश्नोई को आखिरकार मंगलवार को  सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। वह साढ़े आठ साल से जेल में बंद था। सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ जमानत प्रदान की है। भंवरी देवी के अपहरण व हत्या के मामले में यह दूसरी जमानत है।

कांग्रेस के LKLL नेता रहे स्व. रामसिंह विश्नोई के छोटे पुत्र परसराम ने हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट में आज न्यायाधीश संजय किशन कौल और न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय की बैंच के समक्ष परसराम की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आरोपी  साढ़े आठ सा से जेल में बंद है। इस मामले में सभी 197 गवाह के बयान हो चुके हैं, मुल्जि8उम बयान भी पूरे हो चुके हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करे – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

अब बचाव पक्ष को अपने साक्ष्य पेश करने हैं। ट्रायल में हो रहे विलम्ब के कारण किसी आरो – पी को अनिश्चितकाल के लिए जेल में बंद रखना उचित नहीं होगा। ऐसे में हम सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ट्रायल कोर्ट की टर्म एंड कडीशन के आधार पर जमानत प्रदान करते हैं। ऐसे में अब परसराम को जेल से बाहर आने के लिए पहले ट्रायल कोर्ट जाना पड़ेगा।

उल्लेखनीय 3 कि भंवरी प्रकरण की जांच 15 अक्टूबर 2011 को सीबीआई को सौंपी गई। तब तक पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। बाद में सीबीआई ने जांच शुरू की। इस मामले में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक रेशमाराम जमानत पर बाहर है। जबकि महिपाल मदेरणा, मलखान सिंह विश्नोई, परसराम विश्नोई व इन दोनों की बहन इंद्रा सहित 16 लोग जेल में हैं।

यह था मामला

जिले के बिलाड़ा थाने में अमरचंद नाम के एक व्यक्ति ने एक सितम्बर 2011 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी एएनएम भंवरी देवी लापता है। उसने अपनी पत्नी के अपहरण की आशंका जताते हुए तत्कालीन राज्य सरकार में मंत्री महिपाल मदेरणा सहित दो तीन लोगों पर शक जाहिर किया। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया। मामला आज भी कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है।

ये भी पढें- जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य आम चुनाव-2021के लिए प्रकोष्ठ गठित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026