गणगौर शोभायात्रा में आने का निमंत्रण
गणगोर कमेटी राखी हाउस ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से की मुलाकात
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गणगौर शोभायात्रा में आने का निमंत्रण।गणगौर कमेटी राखी हाउस जोधपुर के संयोजक अशोक ने आज केंद्र पर्यटन संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुलाकात करके गणगौर शोभायात्रा में आने का निमंत्रण दिया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार कर गवर माता के पूजन करने के लिए जरूर आने का आश्वासन देने के साथ आयोजन समिति को आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
बड़े धूमधाम से जोधपुर से शाही लवाजमा में के साथ यह शोभा यात्रा पूरे शहर में शनिवार को शाम 5 बजे शुरू होगी जो विभिन्न मार्गो से निकलते हुए आम लोगों के लिए दर्शनाथ माताजी की सवारी निकलेगी। इस बार पैदल झाकियों के साथ कई जोधपुर की नामचीन बैंड वादन भी आकर्षण होगा।
