अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा की माता को मिला जीजा माता अवार्ड

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा की माता को मिला जीजा माता अवार्ड। 11 से 12 जनवरी क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम जय नारायण व्यास स्मृति भवन (टाउन हॉल) में आयोजित किया गया। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का मान सम्मान एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की माता का जिजामाता अवार्ड देकर सम्मान किया गया।

इसे भी पढ़ें – खातीपुरा की जगह पुनः जयपुर से चलने लगी इंटरसिटी

12 जनवरी को रेलवे कर्मचारी मंडल प्रजापत परिवार जोधपुर द्वारा भूतनाथ महादेव मंदिर के अंदर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा प्रजापत को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। इसी उपलक्ष्य में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर प्रदीप प्रजापति ने मनीषा प्रजापत के सामाजिक,शैक्षणिक एवं खेल जगत की प्रतिष्ठित खिलाड़ी के रूप में सराहना की।

उन्होंने कहा कि बेटियों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए और हमारे समाज की होनहार बेटी मनीषा प्रजापत से प्रेरणा लेनी चाहिए कि वह अपने शैक्षणिक,सामाजिक एवं खेल के क्षेत्र में भी अपना अमूल्य योगदान दे रही है। इसी के साथ निःशुल्क शिक्षा अभियान पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसडर भी बनी हुईं है प्रत्येक वर्ष झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी वितरण करती है इनका एक ही उद्देश्य है कि झुग्गी झोपड़ी के बच्चे भी पढ़ लिखकर आगे बढ़े और उनको भी शिक्षा की रोशनी मिले।

मनीषा प्रजापत को कई संस्थाओ से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड से नवाजा गया है जिसमें 2 बार जोधपुर खेल रत्न,
जोधाणा रत्न,2 बार नारी रत्न,सावित्रीबाई फुले,आयरन लेडी अवार्ड,सशक्त नारी गौरव,11 बार रक्तदाता गौरव सम्मान अवार्ड आदि कई संस्थाओं से बड़े बड़े स्तर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।