Doordrishti News Logo

राज्य स्तरीय सीनियर एवं सब जूनियर लंगडी चैंपियनशिप में हुए रोचक मुकाबले

जोधपुर, राजस्थान लंगडी एसोसिएशन के तत्ववाधान में प्रथम राज्य स्तरीय सीनियर (पुरुष-महिला) एवं सब जूनियर (बालक-बालिका) लंगडी गेम चैंपियनशिप सरस्वती बाल वीणा भारती शिक्षण संस्थान सूरसागर में प्रारम्भ हुई। आयोजन सचिव ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि गोरखरामजी भाटी समाज सेवी बैरू, अध्यक्षता चम्पालालजी सोलंकी समाज सेवी एवं विशिष्ट अतिथि समाज सेवी ओमप्रकाश थे। लंगड़ी प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शनिवार को आयोजित हुआ।

राज्य स्तरीय सीनियर एवं सब जूनियर लंगडी चैंपियनशिप में हुए रोचक मुकाबले

रविवार को विभिन्न टीमों के बीच प्रारंभिक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में 16 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। शाम तक क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए। बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जालौर, चूरू, पाली, राजसमंद, सिरोही की टीमों ने प्रारंभिक मुकाबलों में अपनी जीत दर्ज करवाई, सीनियर वर्ग में बाड़मेर-जैसलमेर एवं चूरु-जोधपुर की पुरुष टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। बाड़मेर, जोधपुर की महिला टीमें फाइनल में पहुंची। सब जूनियर बालक वर्ग में जोधपुर एवं बाड़मेर की टीमें फाइनल में पहुंची। जोधपुर- जैसलमेर की बालिका टीमें फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। सोमवार को फाइनल मुकाबले के बाद अब पुरस्कार वितरण होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026