रेलवे स्टेडियम में खेलकूद और सुविधाओं में वृद्धि के निर्देश

  • डीआरएम ने पुराने स्टेडियम को शहर की ऐतिहासिक धरोहर बताया

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलवे स्टेडियम में खेलकूद और सुविधाओं में वृद्धि के निर्देश। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने रविवार को पुराने रेलवे स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने बदलते परिवेश के अनुरूप रेलवे स्टेडियम के आधुनिकीकरण के निर्देश दिए।

डीआरएम ने रविवार सुबह करीब दो घंटे तक समूचे रेलवे स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा इसके उचित रखरखाव,विभिन्न हिस्सों में साफ- सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेडियम रेलवे की ऐतिहासिक धरोहर और बनावट की दृष्टि से यह बेहद सुंदर स्टेडियम है तथा इसका उचित संरक्षण किया जाएगा। उन्होंने स्टेडियम में खेलकूद गतिविधियों में वृद्धि की आवश्यकता जताई।

उन्होने बदलते परिवेश और स्टेडियम में सुबह शाम रेलकर्मियों और उनके आश्रितों की निरंतर बढ़ती संख्या तथा स्थानीय स्तर की खेलकूद गतिविधियों में वृध्दि को देखते हुए सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कराए जाने वाले निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि स्टेडियम के लिए उपलब्ध कराई जाएगी जिससे अधिकारी व कर्मचारी नियमित रूप से स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। इस दौरान मंडल खेलकूद अधिकारी विपिन कुमार भी डीआरएम के साथ थे।

बिड़ला आईआईटी जोधपुर में लेक्चर हॉल कॉम्लेक्स का करेंगे उद्घाटन

इन खेलकूद सेंटर का किया अवलोकन
डीआरएम ने रेलवे स्टेडियम परिसर में स्वागत कक्ष,पेवेलियन,कबड्डी हॉल,टेबल टेनिस हॉल,क्रिकेट अकादमी,बॉक्सिंग रिंग,लॉन टेनिस कोर्ट,स्क्वाश कोर्ट,जिम,स्विमिंग पूल,क्रिकेट मैदान इत्यादि सेंटर्स का जायजा लिया तथा सुविधाओं के संरक्षण और उन्नयन के निर्देश दिए।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025