Doordrishti News Logo

महिला सुरक्षा व पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी

  • पुलिस का अभियान
  • स्कूलों और महाविद्यालयों में जागरूकता बैठकों का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला सुरक्षा व पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी। कमिश्नरेट में अपराधों के प्रति आमजन व विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानों की टीमों ने स्कूलों और महाविद्यालयों में जागरूकता बैठकों का आयोजन किया।

डीसीपी पूर्व पीडी नित्या के अनुसार अभियान का उद्देश्य युवाओं को महिला अत्याचार,बाल संरक्षण कानून ( पोक्सो) व अन्य अपराधों से संबंधित जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना है। इस क्रम में पुलिस थाना डांगियावास के हल्का क्षेत्र स्थित एचआरडी इंटरनेशनल स्कूल में लगभग 350 विद्यार्थियों को एसीपी मंडोर अनिल कुमार शर्मा व सब-इंस्पेक्टर कुशालाराम ने महिला सुरक्षा, पोक्सो अधिनियम,साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक अपराधों पर विस्तृत जानकारी दी।
विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

उधर पुलिस थाना मथानिया क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय तिंवरी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 छात्राओं को सब-इंस्पेक्टर चन्द्रकिशोर ने महिला अत्याचार और पोक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया।

Related posts:

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य ने उम्मेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव ने एम्स एवं पावटा अस्पताल का किया निरीक्षण

June 23, 2026

समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण

June 23, 2026

बासनी-सालावास रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य से रेलवे फाटक 8 दिन बंद रहेगा

June 23, 2026

पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि

June 23, 2026

पावटा अस्पताल में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत,ICU में भर्ती

June 23, 2026

सात साल से फरार 25 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

June 23, 2026

सीएचबी सेक्टर 12 में मिला शव,पत्थर की चोट लगने से मौत

June 23, 2026

You missed