इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की हालत में सुधार
ट्रोलर्स से परेशान होकर की थी जान देने की कोशिश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की हालत में सुधार। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के स्वास्थ्य में अब सुधार है। एमडीएम अस्पताल की आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि पहले से स्थिति बेहतर हुई है। लगातार सुधार होने की उम्मीद है,लेकिन क्रिटिकल केयर की जरूरत है, इसीलिए आईसीयू में रखा गया है।
एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने बताया कि अनिता बिश्नोई का उपचार डॉ.अमित सागर की देखरेख में चल रहा है। कल से सुधार हुआ है। परिजन उनको लेकर इमरजेंसी में आए थे। अभी क्रिटिकल केअर की आवश्यकता है, इसीलिए आईसीयू में उपचार चल रहा है। अभी भी 24-36 घंटे महत्वपूर्ण हैं।
एमडीएम अस्पताल को दो कूलर भेंट
गौरतलब है कि बुधवार को दूसरे इंफ्लुएंसरर्स की ओर से उनको ट्रोल किए जाने से परेशान होकर आत्म हत्या की कोशिश की थी,जिसके बाद उनको अस्पताल लाया गया था। यह कदम उठाने से पहले अनिता इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी। इस दौरान अनिता ने इस बात की पीड़ा जताई थी कि उसे बदनाम किया जा रहा है। समाज के लोग ही इसमें शामिल हैं। उन्होंने रोते हुए कहा था कि किसी महिला के लिए मरना बहुत मुश्किल है। वह ऐसा कदम तब उठाती है जब कोई उसकी इज्जत पर कीचड़ उछालता है। ऐसा करने वाले छह आदमी और दो महिलाएं हैं,जो बदनाम कर रहे हैं।
एक मिलियन से ज्याद फॉलोअर
अनिता बिश्नोई के फेसबुक पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसी तरह से अन्य प्लेटफॉर्म पर भी इनकी संख्या अच्छी खासी है। गत दिनों उन्होंने छोटे कपड़ों के उपयोग को लेकर रील पोस्ट की थी,जिसके बाद स्थानीय इंफ्लुअर्स ने उनको टारगेट किया था। इसको लेकर अनिता के पति दिनेश ने इंफ्लुएंसर्स और अपने परिवार पर भी अनिता को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था, लेकिन अभी तक उनकी ओर से किसी तरह का मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
छह माह पुराने वीडियो पर ट्रोल
अनीता के भांजे महेंद्र बिश्नोई का कहना है कि उनके ससुराल में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ट्रोल की शुरुआत परिवार के ही कुछ लोगों ने मिलकर की थी। जिस वीडियो पर उन्होंने ट्रोल करना शुरू किया,वह करीब 6 महीने पुराना है। इस रील में छोटे कपड़ों के जिक्र वाले हिस्से को एडिट कर ट्रोल किया जा रहा था। मौसी को ट्रोल करने वालों ने दस दिन पहले उनके पति को भी मारने की धमकी दी थी।
यही नहीं,ऑनलाइन गेम के खिलाफ वीडियो बनाने पर उनकी आईडी भी बंद करवा दी गई थी। हालांकि बाद में आईडी दोबारा शुरू हो गई।
