संक्रामक रोग संस्थान जोधपुर का होगा उन्नयन
- मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- मिलेंगी बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं
- 128 स्लाइस सीटी मशीन होगी स्थापित
जोधपुर/ जयपुर,संक्रामक रोग संस्थान जोधपुर का होगा उन्नयन। प्रदेश सरकार राज्य में चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विकास कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर स्थित संक्रामक रोग संस्थान को उच्च स्तरीय अनुसंधान केन्द्र में विकसित करने के द्वितीय फेज में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
यह भी पढ़ें – तेल टैंकर ने बाइक सवार मां बेटे को लिया चपेट में,मां की मौत
प्रस्ताव के अनुसार 3 करोड़ रुपए की लागत से संस्थान में प्रशासनिक खंड,नवीन सेन्ट्रल ड्रग स्टोर,पीडियाट्रिक क्यूबीकल हेतु सेन्ट्रल ऑक्सीजन पाईप लाईन तथा लिफ्ट का निर्माण कराया जाएगा। संस्थान में पीपीपी. मोड पर 128 स्लाइस सीटी.मशीन भी स्थापित की जाएगी।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट में इस केन्द्र को उच्च स्तरीय अनुसंधान केन्द्र में विकसित करने की घोषणा की गई थी, जिसकी क्रियान्विति में उक्त स्वीकृति प्रदान की गई है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

