Doordrishti News Logo

जोधपुर के 54 ग्रामीण कस्बों में खुलेगी इंदिरा रसोई

  • इंदिरा रसोई योजना
  • अब प्रदेश के गांवों में होगी शुरूआत

जोधपुर,कोई भूखा न सोए के मिशन को शुरू करते हुए गहलोत सरकार ने राज्य में इंदिरा रसोई की शुरुआत की थी। इसमें आमजन को 8 रुपए में बैठाकर खाना खिलाने की व्यवस्था है। इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए अब सरकार ने प्रदेश के शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण कस्बों में भी इसकी शुरूआत करने का निर्णय किया है। राज्य के सभी 33 जिलों के एक हजार गांवों में ये रसोई खोली जाएगी। रसोई गांव या कस्बे की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए शुरू की जाएगी। जोधपुर के 54 ग्रामीण कस्बों में इंदिरा रसोई खोली जाएगी।

901 कस्बों में ये रसोई खोली जाएगी

सरकार की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत राज्य के कुल 901 कस्बों में ये रसोई खोली जाएगी। इसमें 5 से 10 हजार की जनसंख्या वाले कस्बे में एक,10 से 20 हजार की जनसंख्या वाले कस्बे में 2 और 20 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले कस्बे में 3 रसोई खोली जाएगी। इस तरह पूरे 33 जिलों के 901 ग्रामीण कस्बों में कुल 991 रसोई खोली जाएगी।

ये भी पढ़ें- नकल गिरोह में पकड़े गए 35 आरोपियों की हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

जगह और जमीन देगी राज्य सरकार

शहरों में खुली रसोई की तर्ज पर ही गांवों में भी रसोई के लिए सरकार जगह या जमीन फ्री उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) या जिला परिषद सीईओ को जिम्मेदारी दी गई है। हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है,जो टेंडर करके रसोई का संचालन करने वाली फर्म या संस्था का चयन करेगी।

संभाग के सबसे कम जैसलमेर में खुलेगी

स्वायत्त शासन विभाग ने जिलों में अभी कुछ गांवों और कस्बों की जनसंख्या के अनुसार रसोई खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें जयपुर जिले के 84 गांवों में 92 जगहों पर ये किचन शुरू किए जाएंगे, जो राज्य में सबसे ज्यादा होंगे। इसी तरह जैसलमेर जिले के तीन ग्रामीण कस्बों मोहनगढ़,रामगढ़ और नाचना में एक-एक यानी कुल 3 रसोई खोली जाएगी।

सुबह व शाम को मिलता है 8 रुपए में खाना

सरकार की ओर से इस किचन में आमजन को 8 रुपए में दिन और 8 रुपए में शाम का भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। जिसमें दाल, सब्जी,चपाती और आचार दिया जाता है। हर दिन एक रसोई में अधिकतम 200 लोगों (100 सुबह और 100 शाम) के खाने की व्यवस्था रहती है। सरकार ने कोविड के समय इस रसोई का शुभारम्भ किया था। वर्तमान में ये प्रदेश की 213 से ज्यादा निकाय क्षेत्रों में संचालित है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026