Doordrishti News Logo

भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

चेन्नई, चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर बनाया। तीसरे दिन इंग्लैंड ने 555/8 से आगे खेलते हुए 578 रन बनाकर ऑलऑउट हुई। इंग्लैंड के ओर से कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक 218 रन बनाए, सिबली 87, स्टोक्स 82, बर्न्स 33, पोप 34, बटलर 30, बैस 34, लीच 14, एंडरसन ने 1 रन बनाए, भारत की ओर से बुमराह और अश्विन ने 3-3 विकेट व ईशांत और नदीम ने 2-2 विकेट लिए। बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही 19 के स्कोर पर ही रोहित का विकेट गिर गया, भारत ने 73 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए थे। पुजारा और पंत ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 119 रनों की साझेदारी की दोनों बालेबाज ने अर्धशतक बनाया पुजारा ने 73 और पंत ने 91 रन बनाए मगर इस पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके। गिल 29, रोहित 6, विराट 11, व रहाणे ने 1 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 257 रन बना लिए थे ,सुंदर 33 रन और अश्विन 8 रन बनाकर डटे है। इंग्लैंड के ओर से बैस ने 4 विकेट और आर्चर ने 2 विकेट लिए।

Related posts:

वेनेजुएला में कुछ मिनटों में दो शक्तिशाली भूकंप, हजारों लोगों की मौत की आशंका,देश में आपातकाल घोषित

June 26, 2026

नागौरी बेरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग

June 22, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंडलों में हुए वृहद योग कार्यक्रम

June 22, 2026

योग है जीवन का आधार,इससे मिलता स्वास्थ्य अपार

June 22, 2026

न्यायाधीशों अधिवक्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 22, 2026

अशोक उद्यान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 4000 ने किया योग

June 22, 2026

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत का महिला टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयन

June 20, 2026

कलक्टर ने कार्यक्रम स्थल अशोक उद्यान का किया निरीक्षण

June 20, 2026

रेलवे स्टेडियम में आधुनिक वातानुकूलित जिम शुरू

June 19, 2026