पिता संग फिल्म देखने गई युवती से अभद्रता,कांस्टेबल शांतिभंग में गिरफ्तार
केस दर्ज,लांगरी भाग गया,तलाश जारी
जोधपुर,पिता संग फिल्म देखने गई युवती से अभद्रता,कांस्टेबल शांतिभंग में गिरफ्तार। अपने पिता के साथ फिल्म देखने पहुंची एक युवती से देर रात हाईकोर्ट रोड स्थित एक सिनेमा घर में अभद्र व्ववहार किया गया। युवती ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया और लज्जा भंग में इस बाबत उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने रात में ही एक युवक को पकड़ा। जो आरपीएफ का कांस्टेबल है,उसका साथी लांगरी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने कांस्टेबल को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा है।
थानाधिकारी प्रेमदान ने बताया कि एक युवती रात को अपने पिता के साथ पुराना हाईकोर्ट रोड स्थित सिनेमा हॉल में पिक्चर देखने आई थी।
पढ़िए जालसाजी की यह कहानी- पांच गुना लाभांश का लालच देकर 25 लाख ऐंठे,परेशान होकर निवेशक ने दी जान
फिल्म समाप्ति से दस मिनट पहले युवती से छेड़छाड़ हो गई। युवती ने विरोध जताया और फिर पुलिस तक सूचना मिलने पर वहां पहुंची। थानाधिकारी ने बताया कि युवती ने दो युवकों पर लज्जा भंग का आरोप लगाते हुए रिपेार्ट दी। इस पर रात में एक युवक उत्तप्रदेश के सत्यप्रकाश को शांतिभंग में पकड़ा गया। वह आरपीएफ में कांस्टेबल है, उसके साथ वाला आरपीएफ में लांगरी बताया जाता है। जो फरार हो गया। उसका पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

