Doordrishti News Logo

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या में वृद्धि

जोधपुर,पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से जोधपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की क्षमता में वृद्धि की गई है। अब यहां पर एक साथ 1000 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत ने प्रशिक्षण स्कूल में पदों के सृजन,आवश्यक संसाधनों की खरीद और निर्माण कार्यों के लिए भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्कूल में अभी 500 प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण की क्षमता है।

यह भी देखें- सरकारी विभागों में 15 वर्ष से पुराने वाहन 1 अप्रैल से नहीं हो सकेंगे संचालित

पदों का किया सृजन
स्कूल के लिए उप पुलिस अधीक्षक का 1 पद,पुलिस निरीक्षक के 2 पद, हैड कॉन्स्टेबल के 7 पद,कॉन्स्टेबल के 20 पदों का सृजन किया गया है। साथ ही कम्पनी कमाण्डर का 1 पद व प्लाटून कमाण्डर के 2 पदों सहित 8 पद बढ़ाए गए हैं।

इसे भी पढ़िए- एनएलयू में नेपाल के अधिवक्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रशिक्षण केन्द्र में नए कॉन्स्टेबलों को बेसिक प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को भी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलता है। यहां पुलिसकर्मियों के लिए रिफ्रेशर, नारकोटिक्स एक्ट में प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण,मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट एंड कलेक्शन ऑफ साइंटिफिक एविडेंस,मालखाना प्रबंधन,राजस्थान पुलिस व सिटीजन सर्विस,पुलिस आचरण,तनाव मुक्त जीवन व प्रबंधन,उच्च और सर्वोच्च न्यायालय में पुलिस संबंधित नियम व संशोधन,साइबर अपराध जागरूकता और जांच,महिला एवं बाल सहायता और बीट पुलिसिंग कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता है। मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट 2023-24 में प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए घोषणा की थी।

प्लेस्टोर से या इन ब्ल्यू लाइन को क्लिक करके एप इंस्टॉल किया जा सकता है-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026