Doordrishti News Logo

शाला क्रीडा संगम केन्द्र में टेबल टेनिस हॉल का लोकार्पण गुरुवार को

जोधपुर,शाला क्रीडा संगम केन्द्र गौशाला मैदान में जीर्णोद्वार पश्चात टेबल टेनिस हॉल का लोकार्पण गुरुवार सांय 5 बजे किया जाएगा। शाला क्रीडा विकास समिति गौशाला मैदान जोधपुर के सचिव इंसाफ खां जई ने बताया कि लोकार्पण राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के मुख्य आतिथ्य तथा संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) जोधपुर प्रेमचंद सांखला की अध्यक्षता में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पेपर गिरोह के आरोपियों को भेजा जेल,पांच हजार का इनामी मुख्य आरोपी नहीं लगा हाथ

उन्होंने बताया कि इस टेबल टेनिस हॉल के जीर्णोद्वार की लागत लगभग 20 लाख रुपये आई,जिसका आवंटन सांसद निधि राज्यसभा से किया गया है।उन्होने बताया कि इसके लोकार्पण से शिक्षा विभाग में अध्ययनरत विद्यार्थियों को टेबल टेनिस खेल के प्रशिक्षण की अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की सुविधा प्राप्त होगी जिससे सूर्यनगरी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा एवं वे खेल प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्टतम प्रदर्शन करने में समर्थ होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: