Doordrishti News Logo

उम्मेद अस्पताल में पुनर्निर्मित वार्ड का लोकार्पण

  • युवाओं की पहल से उम्मेद अस्पताल में 25 लाख से रिनोवेट
  • गायनी विभाग का जनरल वार्ड नए स्वरूप में

जोधपुर,उम्मेद अस्पताल में पुनर्निर्मित वार्ड का लोकार्पण।युवाओं की पहल से उम्मेद अस्पताल में 25 लाख से हुए रिनोवेशन वार्ड का सोमवार को लोकार्पण किया गया। वार्ड का महूर्त डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीएस जोधा,पूर्व प्राचार्य डॉ रंजना देसाई,उम्मीद अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अफजल हकीम,देवेंद्र सालेचा,प्रकाश संचेती,अशोक कुमार संचेती,रवि सोमानी,मधु सोमानी,प्रीति संचेती,पूरन मेहता द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें – स्काउट गाइड को दी सीपीआर ट्रेंनिंग

युवाओं की पहल से उम्मेद अस्पताल में 25 लाख से रिनोवेट किया गया है। जोधपुर एक ऐसा शहर है,जहां दान- पुण्य के लिए सभी आयु वर्ग के लोग तैयार रहते हैं।ज्यादा खुशी तब होती है जब शहर के युवा किसी काम के लिए आगे आते हैं।

स्कूलों में विकास व कक्षा कक्ष बनाने के लिए मशहूर राउंड टेबल इंडिया ने इस बार उम्मेद अस्पताल में 25 लाख रुपए की लागत से गायनी (स्त्री एवं प्रसूति रोग) विभाग के सामान्य वार्ड को तैयार किया है। यहां 5 हजार स्कवेयर फीट एरिया में राउंड टेबल इंडिया जोधपुर चैप्टर की टीम ने अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पूरे वार्ड का रिनोवेशन किया है।

उम्मेद अस्पताल को दानदाताओं की ओर से अत्याधुनिक 28 बेड भी प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर स्थित जनरल वार्ड में टाइलिंग,प्लास्टर ऑफ पेरिस,9 एयरकंडीशन मशीन,नर्सिंग स्टेशन, ड्रेसिंग रूम,टॉयलेट व पंखे आदि लगाए गए हैं।

इसके अलावा ऑक्सीजन लाइन व वैक्यूम लाइन दो-ढाई लाख लाइनें स्थापित की गई हैं। इस कार्य में सहयोग अशोक कुमार संचेती,रवि सोमानी और सुरेंद्र मेहता ने अपने पैरेंट्स की स्मृति में मे किया है।

राउंड टेबल इंडिया जोधपुर चैप्टर की टीम में सभी साथी 25 से 40 वर्ष की आयु वाले हैं। टीम में अनुतोष संचेती,मृदुल सालेचा,जयंत धूत,शशांक मूंदड़ा,सिद्धार्थ मेहता, अभिनव कोठारी,गौरव नवाल, सुधांशु शाह,श्रेयांस मेहता,पंकज कुम्भट,जसकरण सिंह व आनंद सोनी ने अपना भरपूर सहयोग दिया। राउंड टेबल ने जोधपुर में लगभग 5-7 करोड़ रुपए से सरकारी स्कूलों में 80 कक्षा कक्ष व अन्य निर्माण कार्य भी करवाए हैं।

मुहूर्त में राजेंद्र कुम्भट,नीलेश संचेती, सुनील संचेती,निर्मल भंडारी,सुरेश विष्णु,बृज मोहन पुरोहित,चंद्र प्रकाश संचेती,महेंद्र भंडारी,जुगनू, पंकज भंडारी,राजेश कर्णावत, प्रतीक पारेख,सुमित कर्णावत, विपुल भाटी मौजुद थे।

Related posts:

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

October 29, 2026
बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026