सूरसागर विस.में व्यापक स्तर पर विकास कार्यों का लोकार्पण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूरसागर विस.में व्यापक स्तर पर विकास कार्यों का लोकार्पण। मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विधायक देवेन्द्र जोशी की अनुशंसा पर सूरसागर विधान सभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम संयोजक कुंदन गौड़ ने बताया कि गायत्री नगर स्थित भगवती जगदम्बा पार्क में सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार नगर निगम की पूर्व सरंचना में दक्षिण के वार्ड संख्या 36 में लगभग 25.35 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने किया।

इसी क्रम में शास्त्री नगर पुलिस थाना,मिल्कमैन कॉलोनी चौराहे से पत्रकार कॉलोनी तक 4.94 करोड़ की लागत से तथा पत्रकार कॉलोनी से डीज़ल शेड रोड (दाऊजी की होटल) तक 4.94 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कर कार्य आरम्भ किये गए।

इन दोनों सड़क के दो तरफ फुटपाथ पर टाइल्स का कार्य भी किया जा रहा है,जिससे आवागमन सुगम होगा। पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और क्षेत्र की शहरी सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

एमजीएच बना जानलेवा बीमारी से ग्रसित युवक का जीवन रक्षक

इस अवसर पर सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि यह कार्य क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूर्ण करते हुए सुरक्षित,सुव्यवस्थित और आधुनिक सूरसागर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ने कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं प्रदान करने और सामुदायिक जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि जनहित,विकास और सुशासन के संकल्प के साथ हम निरन्तर कार्यरत हैं।लोकार्पण व विकासकार्यों के शुभारम्भ में पूर्व उपमहापौर किशन लड्ढा,सुरेश मेघवाल,श्याम सुंदर गौड़,घनश्याम भाटी,विनोद सोलंकी,गोविन्द परिहार इत्यादि उपस्थित थे।