प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में
पंचायतीराज चुनाव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण में संवीक्षा के बाद जिला परिषद के 43 निर्वाचन क्षेत्रों में 148 और छह पंचायत समितियों के 90 क्षेत्रों में 273 वैध प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
द्वितीय चरण में दूसरे दिन 51 प्रत्याशियों ने 54 नामांकन दाखिल किए। अब तक द्वितीय चरण में 55 प्रत्याशियों के 58 नामांकन हो चुके हैं।
संयुक्त निदेशक एवं सांख्यिकी प्रकोष्ठ प्रभारी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि जिला परिषद के लिए 196 प्रत्याशियों ने 208 फॉर्म भरे थे,संवीक्षा में 57 फॉर्म खारिज हुए। अब 148 वैध प्रत्याशी बचे हैं।
चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज
प्रथम चरण की 6 पंचायत समितियों में 301 प्रत्याशियों ने 307 फॉर्म भरे थे,29 खारिज होने के बाद 273 वैध रहे। इसमें चाबा से 51,शेरगढ़ से 41,आगोलाई से 55, सेखाला से 41,बालेसर से 44 और चामू से 41 प्रत्याशी हैं।
द्वितीय चरण में पहले दिन 13 अक्टूबर को भोपाल गढ़,बिलाड़ा,लूणी और तिंवरी में एक-एक नामांकन आया था।
दूसरे दिन बुधवार को आसोप में 5 ने 6,बावड़ी में 2 ने 2,भोपालगढ़ में 10 ने 11,बिलाड़ा में 2 ने 2, झंवर में 4 ने 5, कापरड़ा में 1 ने 1, केरू में 2 ने 2, मंडोर में 4 ने 4, ओसियां में 2 ने 2, पीपाड़ शहर में 7 ने 7, सालवा खुर्द में 2 ने 2, सामराऊ में 1 ने 1, तिंवरी में 4 ने 4 और उम्मेदनगर में 5 ने 5 नामांकन दाखिल किए।
धवा, हतूंडी और लूणी में दूसरे दिन कोई नामांकन नहीं आया।
