हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया हाई-टेक 110 सीसी स्कूटर ज़ूम
जोधपुर, महिंद्रा मोटर्स एवं श्रीराम मोटर्स,जोधपुर के तत्वाधान में मंगलवार को हीरो का नया स्कूटर हाई-टेक 110 सीसी स्कूटर ज़ूम को लॉन्च किया गया। नरेंद्र बिश्नोई के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरनिगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा एवं पुलिस अधिकारी जय प्रकाश ने हीरो का नया स्कूटर हाई-टेक 110 सीसी स्कूटर ज़ूम लॉन्च किया। इस अवसर पर जय प्रकाश द्वारा यातायात नियम व सुरक्षा के सुझाव भी दिए गए।
कार्यक्रम में बताया गया कि हीरो ज़ूम की 110 सीसी श्रेणी में यह स्कूटर एक नया रूप और डिजाइन पेश किया गया है। इंडस्ट्री में पहली बार नए फीचर के रूप में हीरो इंटेलिजेंट कॉर्नरिंग लाइट (एचआईसीएल) और सेगमेंट में पहली बार नए फीचर्स,बड़े और चौड़े टायर और 110 सीसी सेगमेंट में तेज रफ्तार है।
ये भी पढ़ें- चार दिन से लापता युवक का शव बेरी गंगा कुंड में मिला
यह स्कूटर तीन वैरिएंट्स शीट ड्रम,कास्ट ड्रम और कास्ट डिस्क में है। हीरो ज़ूम पांच स्पोर्टी आकर्षक रंगों के विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसका शीट ड्रम वैरिएंट पोलस्टार ब्लू रंग में उपलब्ध है,कास्ट ड्रम वैरिएंट पोलस्टार ब्लू, ब्लैक एंड पर्ल सिल्वर व्हाइट रंग में है। कास्ट डिस्क वैरिएंट पोलस्टार ब्लू, ब्लैक,स्पोर्ट्स रेड और मैट एब्रैक्स ऑरेंज कलर स्कीम्स में उपलब्ध है। हीरो ज़ूम स्कूटर श्रीराम मोटर्स एवं महिंद्रा मोटर्स पर बिक्री एवं टेस्ट राइड के लिए भी उपलब्ध है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

