ससुराल वालों पर पत्नी का गर्भपात कराने का आरोप
जोधपुर,ससुराल वालों पर पत्नी का गर्भपात कराने का आरोप।बनाड़ क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी का गर्भपात उसके पीहर पक्ष के लोगों ने करवा दिया। पति ने अपने ससुराल वालों और पत्नी के खिलाफ इस बारे में बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी है। जिस पर पुलिस ने जांच आरंभ की है। मामला अदालत से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने दर्ज किया है। पीडि़त की शादी आटा-साटा में होना बताया गया है। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी।
यह भी पढ़ें – शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपालगढ़ में
बनाड़ थाना क्षेत्र में राजपूत कॉलोनी के एक व्यक्ति की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसकी शादी नागौर निवासी एक लडक़ी के साथ में दो साल पहले कराई थी। वह दो साल पहले गर्भवती हुई थी तब पीहर से घर आकर इसकी जानकारी दी थी। मगर वापिस पीहर जाने पर उसके ससुराल वालों में जोधपुर में पावटा पर एक सरकारी चिकित्सालय पर दिखाने के बाद बाहर से गर्भपात की गोलियां खिला दी जिससे गर्भपात हो गया। पत्नी ने ही इसकी जानकारी पति को दी थी। इसमें उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मिली भगत कर यह कृत्य किया। पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर इस बारे में लडक़ी और परिजन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

