Doordrishti News Logo

लिखित आश्वासन के बाद सरपंच खावा ने तोड़ा अनशन

जोधपुर, एशिया की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी में कोरोना वैक्सीन नही मिलने एवं वैक्सीन को लेकर कुड़ी के साथ दोहरा व्यवहार करने को लेकर कुड़ी सरपंच चंद्रलाल खावा अन्न, जल त्याग कर अनशन पर बैठ गए थे। मंगलवार को बीडीओ सतपाल विश्नोई एवं अन्य अधिकारियों ने सरपंच चंद्रलाल खावा के साथ बातचीत कर लिखित आश्वासन देकर सरपंच चंद्रलाल खावा एवं उनके साथ बैठे अन्य लोगों का अनशन तुड़वाया।

कुड़ी भगतासनी वैक्सीन अनशन

कुड़ी सरपंच चंद्रलाल खावा ने अपने साथ अनशन पर बैठे हुए लोगो को धन्यवाद दिया एवं कहा कि उन्ही की बदौलत में 2 दिन तक अन्न जल त्याग करके अनशन पर बैठ पाया ये उन्ही लोगों की ताकत थी।

प्रशासन ने हमें विश्वास दिलाया एवं लिखित में देते हुए कहा कि जोधपुर में अभी वेक्सिन नही है एवं वेक्सिन आते ही सबसे पहले एक हजार वैक्सीन कुड़ी के लिए दी जाएगी एवं जिन्होंने 7 दिन से वेक्सिन नही लगवाई है उनके खिलाफ जांच कमिटी बिठाई जाएगी। कुड़ी को ग्रामीण पीएससी बनाने के लिए जल्द ही आर्डर पास किया जाएगा।

कुड़ी उपसरपंच सुरेन्द्र मेवाड़ा ने बताया कि कुड़ी वासियों को काफी समय से वेक्सिन उपलब्ध नही हो रही थी। सरपंच चंद्रलाल खावा के अनशन से कुड़ी वासियों को जल्द ही कोरोना टीकाकरण होगा।

>>> सैल्यूट वारियर्स अभियान: अधिकारियों को किया सम्मानित

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026