कस्टमर केयर पर संपर्क, शातिर ने यूपीआई कोड से रूपए निकाले
जोधपुर, हाडीरानी बटालियन की एक महिला कांस्टेबल को ऑनलाइन शापिंग पर कस्टमर केयर से बात करना महंगा पड़ गया। शातिर ने यूपीआई कोड के माध्यम से उसके खाते से 40 हजार से ज्यादा की नगदी साफ कर दी। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने इस बारे में अब महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मूलत: ओसियां के भाखरी हाल गांधी नगर आरटीओ के पीछे रहने वाली प्रियंका विश्रोई पुत्र सुरेश विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने ऑन लाइन कोई शापिंग की थी। बाद में कस्टमर केयर से बात की। इस पर शातिर ने यूपीआई कोड भेज कर उसके खाते से 40 हजार से ज्यादा की रकम साफ कर डाली। घटना के संबंध में महामंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
>>> होटल में पकड़ा देह व्यापार, संचालक व युवती गिरफ्तार
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

