Doordrishti News Logo

जोधपुर चिकित्सा महाविद्यालय में 35 नए पदों के सृजन को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

जोधपुर/जयपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर चिकित्सा महाविद्यालय में 35 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री  द्वारा प्रस्ताव के अनुमोदन से जोधपुर चिकित्सा महाविद्यालय में मंत्रालयिक संवर्ग के अंतर्गत आने वाले पदों में कनिष्ठ सहायक के 20,वरिष्ठ सहायक के 10 एवं सहायक प्रशासनिक  अधिकारी के 5 नए पद सृजित होंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जोधपुर चिकित्सा महाविद्यालय में मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 49 पद स्वीकृत हैं।नए पदों की स्वीकृति के बाद अब  कुल पदों की संख्या बढ़कर 84 हो जाएगी।

मुख्यमंत्री गहलोत के इस निर्णय से जोधपुर चिकित्सा महाविद्यालय में  प्रशासनिक कार्यों के सुचारू एवं प्रभावी संचालन में आसानी होगी।महाविद्यालय के विद्यार्थियों व  कार्मिकों की प्रशासन-प्रबंध संबंधी  कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जा  सकेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026