दिनदहाड़े,जोधपुर से अपहृर्त युवक नागौर में दस्तयाब, तीन बदमाश कार सहित पकड़े
- पैसों के लेन देन की आशंका
- शाम तक आरोपियों को लेकर पहुंचेगी पुलिस
जोधपुर, शहर के बोरानाडा हलका क्षेत्र में एक बार फिर युवक के अपहरण की सूचना पर पुलिस की आज भागदौड़ हुई। जिले और आस पास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई। अपहृत युवक और अपहृताओं को पुलिस ने नागौर जिले के जालय तहसील क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया है। मामला कोई लेन देन को लेकर हो सकता है। शाम तक पुलिस की टीम अपहृर्त और बदमाशों को लेकर आएगी। फिलहाल उनके आने पर ही अपहरण के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरफूल सिंह ने बताया कि रोहिचाकलां लूणी निवासी गोविंद और उसका एक रिश्तेदार दिनेश आज सुबह सवा दस बजेे के आस पास रोहिचकलां से सालावास की तरफ निकल रहे थे। तब एक कार आई और उनकी बाइक को रूकवा दिया। कार में सवार तीन लोग ने मिलकर गोविंद का अपहरण कर कार में डालकर ले गए। इसकी सूचना पर तत्काल पुलिस की तरफ से नाकाबंदी करवाई गई। कार के भागने की दिशा पर पुलिस ने मार्गों के सीसीटीवी फुटेजों पर नजर रखी। जिले के साथ आस पास के इलाकों में संदिग्ध कार की सूचना दी गई। तब नागौर पुलिस ने जायल के पास में नाकाबंदी में इस कार को रूकवा दिया। एडीसीपी हरफूलसिंह ने बताया कि अपहृर्त गोविंद का छुड़ाने के साथ तीन अपहृर्ताओं को दस्तयाब कर लिया गया। जिन्हें पुलिस की टीम जोधपुर लेकर आ रही है। अपहरण का कारण उनके आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा।
आशंका है कि लेनदेन का विवाद हो सकता है। फिलहाल अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। गत एक सप्ताह में बोरानाडा थाना क्षेत्र में किसी युवक के अपहरण का यह दूसरा मामला सामने आया है। गत बुधवार को आशापूर्णा सिटी से एक ज्वैलर अनिल सोनी का अपहरण के साथ मर्डर कर दिया गया था। इसके आरोपी राजू माली को पुलिस जोधपुर से बाहर रूट तस्दीक के लिए गई हुई है। आरोपी की रिमाण्ड अवधि कल बुधवार को खत्म होने वाली है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

