Doordrishti News Logo

जोधपुर से बिलाड़ा की तरफ जा रही थी, जिले भर में कराई नाकाबंदी

जोधपुर, बिलाड़ा की तरफ जा रही एक स्कार्पियो के चालक ने सोमवार की सुबह पौने 11 बजे सौ की स्पीड से गाड़ी को चलाया। उसे रोकने के लिए इंटरसेप्टर का कांस्टेबल सामने घिरा। चालक ने जोरदार टक्कर मारी और हवा में उछाल दिया। घटना से सकते में इंटरसेप्टर के अन्य कांस्टेबल दौड़े और तुरंत एंबुलैंस को फोन कर बुलाया। गंभीर रूप से घायल इस कांस्टेबल को अब मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी है। स्कार्पियो की तलाश में जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। मगर दोपहर तक उसका पता नहीं चल पाया। यह गाड़ी कोटा के एक व्यक्ति के नाम की बताई जाती है। उसने आगे किसी को बेची अथवा चोरी हुई है इस बारे में फिलहाल पुलिस तस्दीक में जुटी हुई है। गाड़ी में सवार चालक का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
डांगियवास पुलिस थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि जोधपुर जयपुर मार्ग पर आज सुबह पुलिस की इंटरसेप्टर थी। जोधपुर से बिलाड़ा की तरफ जा रही एक स्कार्पियो सौ की स्पीड से आती दिखी। तब खातियासनी मार्ग पर इंटरसेप्टर पर लगा कांस्टेबल अजीत सिंह इस स्कार्पियो को रूकने का इशारा किया। मगर उसके चालक ने गाड़ी गति का और बढ़ा दिया और अजीत सिंह को उछाल दिया। इससे इंटरसेप्टर पर लगे अन्य कांस्टेबल व अधिकारी दौड़े और अजीत सिंह को संभाला। वह बुरी तरह लहूलुहान हो चुका था। तब एंबुलेंस को बुलाकर तत्काल एमडीएमएच भेजा गया।
कोटा के इमरान के नाम की
थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि स्कार्पियो के नंबर के आधार पर पता लगा कि यह गाड़ी कोटा के बूंदी रोड स्थित खुुडाई के इमरान नाम के शख्स की है। आरसी उसके नाम पता लगी है। अब उसने यह गाड़ी आगे बेची या चोरी हुई इसका पता लगाया जा रहा है। उससे बातचीत के बाद ही स्कार्पियो को चलाने वाले तक पहुंचा जा सकेगा।
स्टील के गार्ड लगे थे आगे पीछे
इस स्कार्पियो के आगे व पीछे स्टील के गार्ड लगा रखे थे। जो दुर्घटना में बचाव के लिए लगाए जाते हैं। स्कार्पियो सफेद रंग की है। जिले की पुलिस के साथ ही इसके अजमेर, नागौर रोड पर भागे जाने का भी अंदेशा जताया जाता है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026