खाइवालों के साथ अवैध शराब पकड़ी
माइनर एक्ट में पुलिस की कार्रवाई
जोधपुर(डीडीन्यूज),खाइवालों के साथ अवैध शराब पकड़ी। कमिश्ररेट पुलिस ने महिने के अंतिम दिन माइनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए खाइवालों के साथ अवैध शराब जब्त किया। महामंदिर थाने के एएसआई अमित कुमार ने नागौरी गेट रोड मंदिर के पास गुब्बाखाई कर रहे शोएब को गिरफ्तार कर 2270 रुपये की राशि जब्त की। इसी तरह शास्त्रीनगर थाने के हैड कांस्टेबल मजीद खान ने मिल्कमैन कॉलोनी क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे गोविन्द सैन से 1850 रुपए जब्त किए।
इसे भी पढ़ें – इंश्योरेंस कंपनी को बकाया 21 लाख 32 हजार 155 रुपए अदा करने के आदेश
बनाड़ थाने के एएसआई रामलाल ने धापी मार्बल रोड पर गुब्बाखाई कर रहे रामकिशोर बावरी को गिरफ्तार कर 630 रुपए जब्त किए। इधर सूरसागर थाने के हैड कांस्टेबल हीराराम ने नैणची बाग रावटी रोड पर कुलदीप को पकड़ा और 370 रुपए जब्त किए। कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई मोती सिंह ने शताब्दी सर्कल के पास इरफान गौरी को गिरफ्तार कर रूपए जब्त किए।
अवैध शराब के साथ तीन को पकड़ा
देवनगर थाने के एएसआई अचलाराम ने नट बस्ती में सीता नट को गिरफ्तार कर 24 पव्वे देशी शराब जब्त की। इसी तरह महामंदिर थाने के एसआई जसवंत सिंह ने महामंदिर रेलवे स्टेशन के पीछे वाली सडक़ पर पुखराज को पकड़ा और देशी शराब जब्त की। जबकि कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई महादेव प्रसाद ने गोरा होटल के पास बंशीलाल विश्रोई को पकड़ा और देशी शराब बरामद की।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

