Doordrishti News Logo

अशोक उद्यान के पीछे अवैध हथियार लिए खड़ा था,पकड़ा गया

जोधपुर,शहर के पाल रोड स्थित अशोक उद्यान की पीछे एक युवक को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा। उसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस एवं बिना नंबरी बाइक बरामद हुई है। इस बारे में अब उससे पूछताछ की जा रही है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि डीएसटी जिला पश्चिम को सूचना मिली कि अशोक उद्यान के पीछे एक बाइक पर युवक अवैध हथियार लिए खड़ा है। तलाशी में अवैध हथियार मिल सकता है। इस पर डीएसटी प्रभारी मनोज कुमार, हैडकांस्टेबल प्रेम चौधरी, बजरंग सिंह, कांस्टेबल सुनील, दिनेश एवं फरसाराम के साथ चौहाबो थाने के थानाधिकारी जुल्फिकार अली,एएसआई राजेश, कांस्टेबल मनोहर एवं अशोक की टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा।

उसके पास में तलाशी लिए जाने पर एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं बिना नंबरी बाइक को जब्त किया गया। आरोपी डांगियावास थानान्तर्गत बावरला स्थित विश्रोईयों की ढाणी निवासी अनिल पुत्र पप्पाराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: