Doordrishti News Logo

गांधीधाम ट्रेन में पकड़ी अवैध शराब

जोधपुर,गांधीधाम ट्रेन में पकड़ी अवैध शराब। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांधीधाम ट्रेन में अवैध शराब पकड़ी है। इस सप्ताह में आरपीएफ की यह दूसरी कार्रवाई है। लूणी क्षेत्र धुंधाड़ा व समदड़ी रेलवे स्टेशन के मध्य आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन में अवैध शराब पकड़ी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें – महिला की चार साल पहले मौत हुई, घर से चोरों ने पट्टा चुराया

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीना व सहायक सुरक्षा आयुक्त घनश्याम मीना के निर्देशन में कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ पोस्ट भगत की कोठी के निरीक्षक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि गांधी धाम एक्सप्रेस में धुंधाड़ा और समदड़ी स्टेशन के मध्य जीआरपी बाड़मेर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन के जनरल कोच में एक यात्री रामूराम पुत्र भैराराम निवासी रावर बिलाड़ा हाल खोखरिया फांटा जोधपुर को बैग में भरी इंग्लिश शराब की 36 बोतल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: