जोधपुर, शहर की डांगियावास पुलिस ने पलासनी गांव की सरहद में नाकाबंदी में एक कार को रूकवाया। कार में अवैध डोडा पोस्त भरा होने पर उसके चालक को गिरफ्तार किया है। डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि मादक पदार्थें की तस्करी की रोकथाम की कड़ी में सेामवार को पलासनी गांव सरहद में एक एसेंट कार को रूकवाया गया। कार चालक रोहिचाकलां निवासी श्रवणराम पुत्र भाकरराम विश्रोई को गिरफ्तार कर कार से 46 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

