सालावास हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
जोधपुर,सालावास हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग।शहर के निकट सालावास रोड स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां पर एक दर्जन दमकलों को बुलाया गया। दोपहर तक फैक्ट्री से धुआं उठता रहा। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें – पानी की टंकी पर चढ़ने पहुंचे छात्र, पुलिस ने लिया हिरासत में
जानकारी के अनुसार सालावास में आज सुबह एक हैण्डीक्राफ्ट में आग लगने की सूचना पुलिस नियंत्रण से मिलने पर गाडिय़ां वहां भेजी गई। बासनी,बोरानाडा और शास्त्रीनगर से दर्जन भर दमकलें वहां पहुंच गई। आग से लाखों का नुकसान होने का अंदेशा जताया जाता है। आग कैसे लगी इस बारे में अभी स्षष्ट नहीं हुआ है। वहां रखी सूखी लकडिय़ां धुधु कर जलने लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि आग पर काबू कर लिया गया है।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

