उच्च शिक्षा नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में आयाम स्थापित करेगा आईआईटी का अत्याधुनिक लेक्चर हॉल-बिड़ला

जोधपुर(डीडीन्यूज),उच्च शिक्षा नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में आयाम स्थापित करेगा आईआईटी का अत्याधुनिक लेक्चर हॉल- बिड़ला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी),जोधपुर में लैक्चर हाल काम्लेक्स द्वितीय का उद्घाटन किया,इस अवसर पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।

इस मौके पर उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि उच्च शिक्षा, नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में आयाम स्थापित करने वाले आईआईटी जोधपुर में यह नवीन, अत्याधुनिक लेक्चर हॉल निश्चय ही विद्यार्थियों व संस्थान के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,सामाजिक कार्यकर्ता निम्बाराम,प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक और आईआईटी जोधपुर के अभिभाषक मंडल के अध्यक्ष एएस किरण कुमार,आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो.अविनाश कु.अग्रवाल तथा उप निदेशक प्रो.भबानी के. सतपथी उपस्थित थे।

14 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ आईआईटी जोधपुर का यह अत्याधुनिक नया लेक्चर हॉल परिसर संस्थान की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों को एक नई दिशा देगा। अपने दौरे के दौरान बिरला रिसर्च इनिशिएटिव ग्रांट का भी वितरण किया,जिससे शोधकर्ताओं और नवाचार से जुड़ी परियोजनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने संस्थान की नई आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया।

इस विशेष अवसर पर विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए तैयार की गई खेल-खेल में विज्ञान कॉमिक्स श्रृंखला का विमोचन भी लोक सभा अध्यक्ष ने किया। यह श्रृंखला बच्चों और युवाओं को सरल भाषा में वैज्ञानिक सोच से जोडऩे का एक अभिनव प्रयास है। लोक सभा अध्यक्ष का यह दौरा उच्च शिक्षा, नवाचार और विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (आईआईटी जोधपुर) राजस्थान में स्थित एक प्रमुख तकनीकी संस्थान है, जो 2008 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। यह उच्च गुणवत्ता वाली इंजीनियरिंग शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए जाना जाता है।

बाइक चोरी कर घर में रखी लोहे की टंकी चुरा ले गए

जोधपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत 
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का जोधपुर पहुंचने पर गर्म जोशी से हुआ स्वागत किया गया। स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में हौड़ सी मच गई। नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, विधायक बाबू सिंह राठौड़,सांसद पीपी चौधरी व पूर्व महापौर राजेंद्र कुमार गहलोत,पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी द्वारा उनका स्वागत किया गया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026