Doordrishti News Logo

ऐसा अदभुत आर्य सम्मेलन भरतपुर में भी कराना चाहता हूं- गर्ग

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन का हुआ आगाज

जोधपुर,सूर्यनगरी की धरा पर महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, इतनी बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए आर्य सन्यासियों व बुद्विजीवी वर्ग के बीच आया यह पल मुझे हमेशा याद रहेंगे। जोधपुर के लोग बहुत भाग्यशाली है, ऐसा ही ऐतिहासिक सम्मेलन में अगले साल भरतपुर में भी कराना चाहता हूं। मैं इसके लिए आर्य समाज व जोधपुर की शहर विधायक मनीषा पंवार को साधुवाद देना चााहता हूं। यह बात शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन के मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा व प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग ने कही।

ये भी पढ़ें- स्वामी संवित नारायण गिरि 29 को जोधपुर आयेंगे

26 से 28 मई तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन के पहले दिन शुक्रवार को आर्य युवा सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने देश के युवाओं को देशहित में कार्य करने का संदेश दिया। उन्होने आज देश में धर्म,जाति व सम्प्रदाय के नाम पर जहर घोला जा रहा है। जबकि महर्षि दयानंद ने हमेशा मानव-मानव एक समान का संदेश दिया है। उन्होने आज की युवापीढ़ी को देशहित में कार्य करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने कहा कि सम्मेलन में देश ही नहीं विदेशों से एक से बढक़र एक आर्य सख्सियत शहर में आई है। यह सम्मेलन सालों तक याद किया जाएगा। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के मंत्री प्रो. विटठलराव आर्य ने कहा कि वेद हमारी प्राचीन संस्कृति है। हमें पुन: इसकी तरफ लौटना होगा। कार्यक्रम के दौरान सभा की कोषाध्यक्ष पंडित माया प्रकाश त्यागी,अजमेर पुष्कर के पूर्व विधायक डॉ.गोपाल बाहेती,आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान बिरजानंद एडवोकेट,वैदिक गुरूकुल परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रणवानंद सरस्वती,भंवरलाल आर्य, दलपत सिंह आर्य जालोर सहित अन्य ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालक युवा सन्यासी स्वामी आदित्यवेश ने किया। समारोह के दौरान सभी अतिथियों व देश-विदेश से आए आर्य सन्यासियों का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री डाॅ.गर्ग ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

ध्वजारोहण व वैदिक यज्ञ के साथ हुआ आगाज

तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ सुबह ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसमें पारंपरिक तरीके से आर्य वीर दल की शाखा लगाकर ऊँ का ध्वज लहराया गया। इसके बाद वैदिक यज्ञ हुआ। इसमें वेदमंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने अग्निहोत्र में आहुतियां देकर राष्ट्र उत्थान की कामना की।

नारी शक्ति व आर्य वीरांगना सम्मेलन

सम्मेलन के अगले सेशन में दोपहर 3 से 5 बजे तक नारी शक्ति व आर्य वीरांगना सम्मेलन हुआ। इसमें महापौर उत्तर कुंती देवड़ा,आर्य वीरांगना दल अध्यक्षा लीला भाटी, जनजाति बोर्ड उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह भील,बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या,संयोजिका प्रवेश आर्या,कन्या गुरूकुल शिवगंज की आचार्य डॉ. सूर्यादेवी,कन्या गुरूकुल सासनी उतरप्रदेश आचार्य डॉ.पवित्रा विद्यालंकार,आदर्श आर्य समाज जयपुर की प्रधान मृदुला सामवेदी, मोटिवेशनल स्पीकर हरियाणा सुनीता मल्हान ने महिलाओं व कन्याओं के उत्थान को लेकर अपने विचार रखे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह जोधपुर पहुंचे

शहीदे आजम भगत सिंह के परिवार के सदस्य भतीजे किरणजीत सिंह संधु शुक्रवार दोपहर को एयरपोर्ट से सीधे सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। किरणजीत सिंह संधु को मंच पर देखते ही माहौल में जोश भर गया। युवाओं ने शहीदे आजम भगत सिंह के जयघोष लगाने शुरू कर करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। वे कुछ देर मंच पर रुकने के बाद होटल के लिए रवाना हो गए। उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए युवा कार्यक्रम से उठकर पीछे-पीछे जाने लगे। इस दौरान किरणजीत सिंह के वापस आने का आश्वासन दिया। वे नौजवानों के बीच आकर्षण का केंद्र थे।

आर्य सन्यासियों की शोभायात्रा आज

आर्य सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे ओल्ड कैंपस व महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन के बाहर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मोहनपुरा पुलिया, सोजती गेट,रेलवे स्टेशन,जालोरी गेट चौराहा सहित विभिन्न मार्गो से गुजरेगी। इस दौरान जालोरी गेट युवा ग्रुप,रेलवे यूनियन,सोजती गेट व्यापारी संगठन सहित विभिन्न संगठन व सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा से जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026