Doordrishti News Logo

होटल रेस्टोरेंट में तोड़फ़ोड़,पत्थर से हमला

जोधपुर,होटल रेस्टोरेंट में तोड़फ़ोड़, पत्थर से हमला। शहर के माता का थान पुल स्थित एक होटल रेस्टारेंट में रात को कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट की। मारपीट की वजह अभी पता नहीं चली है। संबंधित थाने में रेस्टारेंट संचालक की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। माता का थान पुलिस ने बताया कि अमर नगर मगरापूंजला निवासी रामविलास पुत्र ओमप्रकाश की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – दो सूने मकानों में चोरों ने लगाई सेंध, इलेक्ट्रानिक आइटम के साथ आभूषण चुराए

इसमें बताया कि उसकी एक होटल रेस्टोरेंट माता का थान पुल के पास में महादेव होटल रेस्टोरेंट नाम से है। जहां पर प्रकाश,मूलाराम,रामाराम उर्फ फौजी एवं प्रदीप आदि आए। रात को इन लोगों ने होटल में घुसकर तोडफ़ोड़ करने के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पत्थर उठाकर हमला किया। पुलिस ने हमले की वजह अभी नहीं बतायी है। मगर माना जा रहा है कि हमला खाने की बात को लेकर किया गया है। माता का थान पुलिस ने इसमें जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews