नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर भिजवाया गया जेल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।मंडोर पुलिस ने नकबजनी की वारदात में शामिल तीसरे और मुख्य आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरसागर थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। इससे पहले पुलिस दो अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।
पुलिस ने बताया कि परिवादी कमल सिंह राजपुरोहित ने 12 नवंबर को रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित गांव गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और लगभग 50 हजार नगद,बच्चों की गुल्लकें,दो बैग,सोने की अंगूठी तथा चांदी के जेवरात व सिक्के चोरी हो चुके थे।इस पर प्रकरण दर्ज किया गया।
शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद
जांच में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी ईमरान उर्फ भूरिया फरार हो गया था,मगर पुलिस ने उसे सूरसागर क्षेत्र के घोड़ा घाटी रोड से पकड़ लिया। मुख्य आरोपी ईमरान खान उर्फ भूरिया के खिलाफ चोरी, लूट व हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

