Doordrishti News Logo

97 वर्षों से मानव सेवा में समर्पित संस्था

जोधपुर, नगर निगम द्वारा सूतला में करोड़ों रुपए की लागत से बना सर्वजातीय स्वर्गाश्रम को गोद लेने के लिए हिंदू सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन जोधपुर, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को पत्र प्रेषित कर स्वर्गाश्रम के संचालन का बीड़ा उठाने की स्वीकृति दी है।

हिंदू सेवा मंडल के सचिव विष्णु चंद प्रजापत ने बताया कि चौपासनी रोड फिल्टर हाउस के पास जोधपुर नगर निगम दक्षिण द्वारा 3 वर्ष पूर्व सर्व जातीय मोक्षधाम का निर्माण कराया गया था, तब से लेकर आज दिन तक बंद पड़ा हुआ है।

जिसका सार्वजनिक उपयोग नहीं हो रहा है कोविड-19 महामारी को देखते हुए मृतकों के अंतिम संस्कार करने हेतु हिंदू सेवा मंडल का एक शिष्टमंडल विष्णु चंद प्रजापत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिलकर स्वर्गाश्रम का जिम्मा हिंदू सेवा मंडल को देने हेतु प्राथना पत्र प्रस्तुत किया। इस शिष्टमंडल में मंडल के प्रधान मंत्री कैलाश जाजू, सचिव प्रजापत, संस्कार मंत्री राकेश गौड़, स्वयंसेवक मंत्री ताराचंद शर्मा, कार्यकर्ता नरेंद्र गहलोत मौजूद थे।

ये भी पढ़े :- सुदर्शन सेवा संस्थान को भामाशाह सुरेश राठी ने की एंबुलेंस भेंट

हिंदू सेवा मंडल गत 97 वषों से मानव मात्र की सेवा में समर्पित रहते हुए सिवाची गेट स्थित जोधपुर का प्रथम सर्व जातीय स्वर्गआश्रम का संचालन करते हुए लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जन, प्राकृतिक आपदा के समय एवं विभिन्न सेवा कार्य करता आ रहा है।

संचालन का जिम्मा लेने हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रमुख शासन सचिव स्थानीय निकाय विभाग जयपुर, निर्देशक स्थानीय निकाय विभाग जयपुर, उप निदेशक स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर, नगर निगम महापौर, आयुक्त नगर निगम दक्षिण, विधायक मनीषा पवार, उपमहापौर सहित विभिन्न अधिकारियों को प्राथना पत्र प्रस्तुत कर विनम्र आग्रह किया गया।

नगर निगम द्वारा सर्वजातीय मोक्षधाम हिंदू सेवा मंडल संचालन का जिमा दिया जाता है तो सर्वजाति के लिए लकड़ी एवं अंतिम संस्कार की व्यवस्था निशुल्क रहेगी एवं विद्युत, पानी, चौकीदार, सेवादार, बागवान, सफाई कर्मचारी का जिम्मा जोधपुर नगर निगम दक्षिण एवं हिंदू सेवा मंडल दोनों की सहभागिता से किया जाने का प्रस्ताव दिया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026