Doordrishti News Logo
  • परिजन ने शव उठाने से इंकार किया था
  • मांगों को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र कुम्हारिया कुआं इलाके से अपहृर्त एवं हत्या के शिकार बने मासूम हिमांशु का शव नहीं उठाया गया है। परिजन कुछ मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं क्षेत्र मेें गमगीन माहौल होने के साथ ही लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को स्वेच्छा से बंद रखे है।

himanshu-kidnapping-and-murder-case-silent-silence-in-kumhariya-kua-are-establishment-remains-closed

क्षेत्र में सुबह से ही महिलाओं ने सड़क़ों पर धरना प्रदर्शन किया और मांगों को लेकर हंगामा किया। शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था, मोर्चरी पर भी काफी लोग जुटे रहे।

गौर तलब है कि कुम्हारिया कुआं जटियों का बास क्षेत्र में रहने वाले बंशीलाल प्रजापत के सात वर्षीय पुत्र हिमांशु का 15 मार्च की दोपहर बाद घर के बाहर खेलते समय अपहरण कर लिया था। जिसकी परिजनो ने तलाश की और देर रात उसके अपहरण का मुकदमा भी खांडाफलसा थाने में दर्ज करवाया।

himanshu-kidnapping-and-murder-case-silent-silence-in-kumhariya-kua-are-establishment-remains-closed

पुलिस ने भी इस मामले में सक्रियता बरतते हुए तलाश की लेकिन पुलिस अपहरणकर्ता को दबोच पाती। उससे पहले ही हत्या की बात सामने आ गई। देर रात पुलिस ने क्षेत्र के किशन गोपाल सोनी को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने बुधवार की सुबह यह लाश मिलने के बाद मौके पर जांच और तहकीकात सघनता से शुरू की और दोपहर बाद उसकी शिनाख्त भी कर दी। इसके बाद परिजनों ने एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी और कुम्हारिया कुआ क्षेत्र में पड़ोसियों ने रास्ता रोककर और बाजार बंद करा दिए।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और देर रात आरोपी किशन सोनी की गिरफ्तार भी बता दी। पुलिस ने देर रात मासूम का पोस्टमार्टम भी करवा दिया।

यह रखी मांगे

गुरूवार की सुबह परिजनों ने एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी से शव नहीं उठाया। परिजनों और पड़ौसियों की मांग है कि सरकार इस मामले में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी दे।

इन मांगों को लेकर परिजनों, पड़ौसियों और क्षेत्र के व्यापारियों ने आज भी बाजार नहीं खोले और रास्ता जाम कर दिया। सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने के लिए परिजन और क्षेत्र के कुछ लोग जिला प्रशासन के पास गए।

जिला कलेक्टर ने उन्हें कहा कि आपकी सभी बात सरकार तक भे ढ़ी जाएगी सरकार से जो भी निर्णय होगा आपको बता दिया जाएगा।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026