भाजपा सुशासन विकास रथ यात्रा का भव्य स्वागत

चौपासनी मंडल में उमड़ा जनसैलाब

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा सुशासन विकास रथ यात्रा का भव्य स्वागत। राजस्थान सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘2 साल नव उत्थान,नया राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत विकास रथ यात्रा का सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम पीएफ ऑफिस से आगे राम नगर चौराहा झंवर रोड पर आयोजित हुआ,जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

भाजपा सांसद एवं राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और विकास रथ यात्रा जनता के विश्वास को और मजबूत कर रही है उन्होंने कहा की कांग्रेस राज में हमेशा पेपर आऊट होते लेकिन भाजपा राज के दो वर्षो में एक भी पेपर आऊट नहीं हुआ। पेपर माफियों को जेल में बंद कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उनके राज में किसानो को बिजली नहीं मिलती थी।

जिले के संगठन प्रभारी ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार के दो वर्षों का कार्यकाल सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचा है और विकास रथ यात्रा के माध्यम से इन उपलब्धियों को घर-घर तक ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बीते दो वर्षों में हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। विकास रथ यात्रा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

संगठन प्रभारी ने ली रथयात्रा सम्बन्धी समीक्षा बैठक.

जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि पार्टी संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और संयोजकों से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए रथ यात्रा को सफल बनाएं,ताकि सरकार की उपलब्धियाँ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँच सकें।भाजपा मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिपाल सिंह वालेचा जिला संयोजक ओमप्रकाश दहिया गौरव जैन जिला सह-संयोजक महामंत्री, भाजपा जोधपुर शहर कार्यक्रम में निवर्तमान उपमहापौर किशन लड्ढा, मनिष पुरोहित,पवन आसोपा, विकास शर्मा,अरविन्द सांखला, सूरसागर विधानसभा संयोजक घनश्याम वैष्णव,सह-संयोजक ललित पारवानी व रामचंद्र भाटी, चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जान्यानी,मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी,मंगलाराम मेघवाल,झूमर पालीवाल,जुगल सांखला,राजेन्द्र शर्मा ईड़वा, सुशीला मकवाना,पूर्व मंडल अध्यक्ष हुक्म सिंह ईन्दा,तारा चन्द,पदम सिंह कच्छवाह,पायल जान्यानी,संजय जाणी,गुलाब सुखानी,सुरज सुथार,फतह राज माकड़,नरेन्द्र फितानी,लालजी, गजेन्द्र सिंह,गोपाल सिंह राजपुरोहित,गिरधारी लाल शर्मा, राजेन्द्र माथुर एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विकास रथ का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026